इंतजार खत्म: ₹5,000 की भारी छूट के साथ Xiaomi 17T की पहली सेल शुरू, पाएं धांसू Leica कैमरा और 6,500mAh बैटरी
Xiaomi 17T Sale Starts Today:
शाओमी ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय T-सीरीज की वापसी करते हुए Xiaomi 17T को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 10 जून से शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स, दमदार कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करता है।

शाओमी (Xiaomi) फैंस के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का नया और दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T आज से भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। लंबे समय के बाद भारत में Xiaomi की मशहूर T सीरीज ने वापसी की है। अगर आप एक बेहतरीन कैमरा और प्रीमियम फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, ऑफर्स और इसके सभी खास फीचर्स:

कीमत और उपलब्धता
यह फोन आज दोपहर 12 बजे से Amazon, Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे तीन आकर्षक रंगों- बैंगनी, काला और नीला में पेश किया है।
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 59,999 रुपये12GB RAM + 512GB स्टोरेज: 64,999 रुपये

शानदार लॉन्च ऑफर्स
फोन को खरीदते समय आप इन बेहतरीन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं:
बैंक डिस्काउंट:
HDFC, SBI, ICICI या American Express कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5,000 रुपये की सीधी छूट मिलेगी।एक्सचेंज बोनस:अपना पुराना फोन बदलने पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा।आसान EMI:18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI (बिना ब्याज वाली किश्त) और जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा।बायबैक गारंटी:एक साल बाद फोन वापस करने पर उसकी 60% कीमत वापस मिलने का दावा किया जा रहा है।फ्री सब्सक्रिप्शन:यूजर्स को Spotify Premium, YouTube Premium और Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल सकता है।