Xiaomi 13 Ultra: DSLR जैसे कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, 1% बैटरी बचने पर भी 60 मिनट कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

Xiaomi 13 Ultra के साथ शाओमी ने Hibernation मोड दिया है जिसे लेकर दावा है कि यह बैटरी को काफी हद तक ऑप्टिमाइज करता है। इस मोड की मदद से 1 फीसदी बैटरी बचने के बाद भी फोन को 60 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Xiaomi 13 Ultra Launched With 50 Megapixel Leica Camera Price and Specifications
Xiaomi 13 Ultra - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी ने अपने नए फोन Xiaomi 13 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 13 Ultra कंपनी का नया फ्लैगशिप है। Xiaomi 13 Ultra के साथ Leica ब्रांडिंग के साथ कैमरा दिया गया है जो कि हाईएंड कस्टम सेमीमाइक्रोन लेंस है। Xiaomi 13 Ultra के साथ शाओमी ने Hibernation मोड दिया है जिसे लेकर दावा है कि यह बैटरी को काफी हद तक ऑप्टिमाइज करता है। इस मोड की मदद से 1 फीसदी बैटरी बचने के बाद भी फोन को 60 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    Xiaomi 13 Ultra को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। Xiaomi 13 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 चीनी युआन यानी करीब 71,600 रुपये है, वहीं 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,499 चीनी युआन यानी करीब 77,500 रुपये है। फोन के 16 जीबी रैम के साथ 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,299 युआन यानी करीब 87,000 रुपये है। फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Xiaomi 13 Ultra में 6.73 इंच की एमोलेड WQHD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित MIUI 14 है। फोन में 4nm वाला स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 GPU है। फोन में 16 जीबी तक LPPDR5X रैम और 1TB की UFS 4.0 स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें