Xiaomi 11i Hypercharge Features: सबसे फास्ट चार्जिंग वाले फोन के टॉप फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jan 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
xiaomi 11i hypercharge smartphone top features list specification variant price in india tech news in hindi
Xiaomi 11i HyperCharge - फोटो : Xiaomi

    शाओमी की Xiaomi 11i सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। Xiaomi 11i सीरीज के तहत Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इनमें से Xiaomi 11i HyperCharge 5G भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन है। इसके साथ 120W का चार्जर मिलता है जो फोन को महज 15 मिनट में फुल चार्ज करने में सक्षम है। इस फोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Vivo V23 सीरीज से होने वाली है। वैसे तो इस फोन के साथ 120W का चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा, लेकिन यदि आप किसी अन्य फोन के लिए इसे अलग से खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 3,999 रुपये में खरीद सकेंगे। आइए Xiaomi 11i HyperCharge 5G के कुछ खास फीचर्स के बारे में जानते हैं जो इसे 30 हजार रुपये के सेगमेंट में स्पेशल बनाते हैं।

    Xiaomi 11i Hypercharge
    Xiaomi 11i Hypercharge - फोटो : Xiaomi 11i

    Xiaomi 11i Hypercharge: डिस्प्ले

    शाओमी के इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इस सेगमेंट में सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले फोन आपको बहुत ही कम मिलेंगे। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी 120Hz है। ऐसे में आपको रिफ्रेश रेट को लेकर कोई परेशानी नहीं होने वाली है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,200 निट्स है जो कि बड़ी बात है। बता दें कि आईफोन 13 को 1,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है।

    Xiaomi 11i Hypercharge
    Xiaomi 11i Hypercharge - फोटो : Xiaomi

    Xiaomi 11i Hypercharge: परफॉर्मेंस

    फोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। भारतीय बाजार में आपको Dimensity 920 प्रोसेसर वाले गिने-चुने फोन ही मिलेंगे। हाल ही में वीवो की वी23 सीरीज लॉन्च हुई है जिसमें Vivo V23 में Dimensity 920 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर को मीडियाटेक ने पिछले साल नवंबर में पेश किया है।यह प्रोसेसर मीडियाटेक स्मार्ट एडैप्टिव डिस्प्ले (जरूरत के मुताबिक रिफ्रेश रेट की सेटिंग) को सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ एचडीआर इमेज सिग्नल प्रोसेसर का भी सपोर्ट है। इसमें 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें