World Health Day: आपके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टवॉच, देखें टॉप-5 की लिस्ट

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। स्वास्थ्य दिवस सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने पर ध्यान देने लिए प्रेरित करता है। इस दिन का महत्व कोरोना महामारी के बाद और बढ़ गया है। साथ ही अब स्वास्थ्य और फिटनेस की निगरानी के लिए स्मार्टवॉच का चलन भी तेजी से पॉपुलर हुआ है। स्वास्थ्य देखभाल के साथ फिटनेस ट्रेकिंग और ब्लड ऑक्सीजन की जांच के लिए भी इसका उपयोग किया जाने लगा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हम आपको बेस्ट-5 स्मार्टवॉच के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी सेहत और हेल्थ से जुड़ी एक्टिविटी को ट्रैक करने में आपकी मदद करेंगी। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Apple Watch 8 Series
Apple watch 8 सीरीज हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। वॉच में दो टेंपरेचर सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा एपल वॉच 8 क्रेक प्रूफ, वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। वॉच में पीरियड साइकल ट्रैकर के साथ नोटिफिकेशन भी मिलता है। पीरियड ट्रैकर बॉडी की कंडीशन के हिसाब से भी पीरियड के बारे में अलर्ट करता है।
एपल वॉच सीरीज 8 में सेफ्टी फीचर के तौर पर फॉल डिटेक्शन, क्रैश डिटेक्शन और एमरजेंसी अलर्ट को शामिल किया गया है। यह फीचर्स आपको किसी और वॉच में नहीं मिलते हैं। इस वॉच के साथ जीपीएस और ई-सिम की सुविधा भी मिलती है।
एपल वॉच सीरीज 8 में 1.9 इंच की LTPO OLED ऑलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले मिलता है, जो कई शानदार और बेहतरीन वॉच फेसेज सपोर्ट के साथ आती है। वॉच के साथ Ion-X ग्लास डिस्प्ले मिलता है जिस पर स्क्रैच बहुत कम आते हैं। एपल वॉच सीरीज 8 की कीमत 45,900 रुपये है।

Samsung Galaxy Watch 5 Pro
एंड्रॉयड के मामले में सैमसंग का गैलेक्सी वॉच 5 प्रो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सैमसंग की इस वॉच में 1.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 450x450 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट है। इसमें डुअल कोर Exynos W920 प्रोसेसर, 1.5 जीबी की रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज है। वॉच में टाइटेनियम केस डिजाइन के साथ डी-बकल स्पोर्ट्स बैंड दिया गया है।
वॉच में सैमसंग का बायोएक्टिव सेंसर, टेंपरेचर सेंसर, कम्पास और लाइट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही वॉच में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, NFC और GPS दिया गया है। वॉच में 590 mAh की बैटरी मिलती है। Samsung Galaxy Watch 5 Pro में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी मिलती है। वॉच के ब्लूटूथ वर्जन की कीमत 44,999 रुपये और LTE वर्जन की कीमत 49,999 रुपये है।