दुनिया के सबसे फास्ट और पावरफुल 5G स्मार्टफोन, देखें टॉप-7 फोन की लिस्ट

स्मार्टफोन मार्केट में अब तेजी से टेक्नोलॉजी में बदलाव हो रहा है। अब मार्केट में 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज वाले स्मार्टफोन भी उपलब्ध हो गए हैं। साथ ही स्मार्टफोन को 4 एनएम वाले फास्ट प्रोसेसर से लैस किया जा रहा है। स्मार्टफोन पहले से काफी फास्ट और पावरफुल फीचर्स के साथ आ रहे हैं और इन फोन्स के साथ 5G सर्विस और हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल भी काफी मजेदार होता है। यदि आप दुनियाभर के सबसे फास्ट और पावरफुल स्मार्टफोन के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको टॉप-7 फोन के बारे में बताएंगे जो ना सिर्फ फास्ट और पावरफुल हैं, बल्कि इनमें 5G इंटरनेट इतना फास्ट है कि मिनटों में फुलएचडी फिल्म डाउनलोड की जा सकती है। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Apple iPhone 13 Pro Max
दुनियाभर के पांच देशों में आईफोन 13 प्रो मैक्स सबसे फास्टेस्ट स्मार्टफोन है। इस आईफोन को पिछली साल लॉन्च किया गया है। iPhone 13 Pro Max के साथ एपल की A15 बायोनिक चिपसेट की पावर मिलती है।

Moto G 5G Plus
मोटो का G 5G Plus फोन ब्राजील में फास्टेस्ट स्मार्टफोन है। इस फोन के साथ Ookla ने 358.39 Mbps तक की औसत 5G स्पीड मिलती है। इस फोन को 2020 में लॉन्च किया गया है और इसके साथ Snapdragon 765 5G का सपोर्ट मिलता है।