Phone Case: अमीर लोग अपने फोन पर कवर क्यों नहीं लगाते? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Why Rich Don't Use Phone Case:
क्या आपने कभी गौर किया है कि दुनिया के सबसे अमीर लोग, जैसे एलन मस्क या जेफ बेजोस, अपने महंगे स्मार्टफोन्स पर कभी कवर नहीं लगाते? आम लोग जहां फोन खरीदते ही सबसे पहले उसका कवर और स्क्रीन गार्ड लगवाते हैं, वहीं अरबपतियों के लिए यह मायने नहीं रखता।

अक्सर देखा जाता है कि आम आदमी के लिए मोबाइल कवर एक जरूरत होती है। यह फोन को गिरने, टूटने या खरोंच लगने से बचाता है। लेकिन दुनिया के अमीर लोग इस नियम को नहीं मानते। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क, जेफ बेजोस और रैपर जे-जेड (Jay-Z) जैसे दिग्गज अपने फोन बिना किसी कवर के इस्तेमाल करते हैं। आखिर इसके पीछे क्या कारण हैं? आइए जानते हैं।

फोन के टूट जाने की नहीं होती चिंता
सबसे सीधा कारण तो यह है कि उन्हें फोन टूटने का डर नहीं होता। आम आदमी के लिए फोन की स्क्रीन टूटना एक बड़ा खर्चा है, लेकिन अरबपतियों के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। मतलब साफ है कि फोन का केस नहीं होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि अगर फोन टूट भी गया, तो वे तुरंत नया ले सकते हैं।

डिजाइन और खूबसूरती की कद्र
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) के फैशन और लक्जरी एमबीए प्रोग्राम की निदेशक, थोमाई सेरदारी का मानना है कि फोन पर कवर न लगाना उनकी क्लास और पसंद को दर्शाता है। ये लोग फोन के ओरिजिनल डिजाइन और उसकी खूबसूरती को छिपाना नहीं चाहते। वे उस पतले और स्लीक डिजाइन का आनंद लेना चाहते हैं जिसे कंपनियों ने इतनी मेहनत से बनाया है।