Whatsapp Upcoming features: अब व्हाट्सएप का मजा होगा दोगुना, आने वाले हैं ये कमाल के फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 14 Oct 2022 02:08 PM IST
Whatsapp Upcoming features 2022 like screenshot blocking Know details in hindi
Whatsapp Upcoming features - फोटो : अमर उजाला

    मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अब और मजेदार होने वाला है। कंपनी अपने यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रही है। अब व्हाट्सएप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इस फीचर्स को भी जल्द जारी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं व्हाट्सएप में मिलने वाले इन शानदार और मजेदार फीचर्स के बारे में...

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : Istock

    स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग

    यूजर्स की सुरक्षा के लिहाज से स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग फीचर्स काफी यूजफुल है। इस फीचर्स को कई बीटा यूजर्स के लिए जारी भी कर दिया गया है। स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग फीचर्स व्हाट्सएप व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स लेने से रोकता है। वहीं स्क्रीन रिकॉर्डर की मदद से भी मैसेज को सेव नहीं किया जा सकेगा। इस फीचर्स के बाद अब यूजर्स की चैट को और अधिक सुरक्षित किया जा सकता है। फीचर्स को जल्द जारी किया जा सकता है।

    Whatsapp
    Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप बिजनेस के लिए नए टूल टैब

    व्हाट्सएप बिजनेस यूजर्स को जल्द को नए फीचर्स मिलने वाले हैं, जिनमें नए टूल टैब शामिल हैं। बिजनेस यूजर्स को नए टूल टैब में बिना एप सेटिंग में जाए ही एक टैप में बिजनेस टूल्स इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इन टूल में बिजनेस प्रोफाइल मैनेजमेंट, कैटेलॉग सेटिंग्स और फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ इंटीग्रेशन शामिल हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें