WhatsApp ने जारी किया कमाल का फीचर, व्हाट्सएप पर छिपा सकेंगे Online स्टेटस, जानें यह आसान तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 04 Nov 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Hide Online Status Features rolls out globally How To Use
Whatsapp New Feature - फोटो : अमर उजाला

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने अपने नए प्रायवेसी फीचर ऑनलाइन स्टेटस हाइड की सुविधा को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब आप अपनी मर्जी से अपने ऑनलाइन स्टेटस को छिपा सकते हैं। इस फीचर को आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया गया है। बता दें कि कंपनी लगातार अपने यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स ला रही है। हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने नए एडिट मैसेज फीचर की भी जानकारी दी है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : Istock

    व्हाट्सएप ने कुछ महीने पहले ही ऑनलाइन स्टेटस छिपाने के फीचर को बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध किया था। अब इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर में यूजर्स अपनी मर्जी से अपने ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकेंगे, जिसके बाद यूजर्स के कॉन्टेक्ट को उनका ऑनलाइन स्टेटस दिखाई नहीं देगा। इस फीचर में यूजर को प्राइवेसी के लिए दो ऑप्शन दिए जाएंगे, जिसमें एक ऑप्शन में आप सभी कॉन्टेक्ट को अपना ऑनलाइन स्टेटस दिखा सकते हैं, जबकि दूसरे ऑप्शन में आपका ऑनलाइन स्टेटस सभी कॉन्टेक्ट के लिए हाइड हो जाएगा।

    Whatsapp
    Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप के इस फीचर के बाद यूजर्स का अपने ऑनलाइन स्टेटस पर पूरा कंट्रोल होगा। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स यह खुद तय कर सकेगा की कौन उनका ऑनलाइन स्टेटस देखेगा, यानी की आप रेंडमली अपना ऑनलाइन स्टेटस अलग-अलग व्यक्ति के लिए अलग-अलग कर सकते हैं। यह फीचर्स व्हाट्सएप के स्टेटस वाले फीचर की तरह काम करेगा, जिसमें यूजर को हू केन सी (Who Can See) का ऑप्शन मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें