गेमिंग के लिए खास हैं ये टॉप स्मार्टफोन, मिलता है 90 से 120 हर्ट्ज का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट

आजकल स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपने स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के दौरान डिस्प्ले रिफ्रेश रेट को काफी प्रचारित कर रही हैं। कंप्यूटर मॉनिटर्स का रिफ्रेश रेट पहले से ही ज्यादा होता है, लेकिन अब यह ट्रेंड मोबाइल में भी देखने को मिल रहा है। इसकी वजह है हाई एंड गेमिंग। बाजार में आ रहे महंगे फोन का रिफ्रेश रेट 90 से लेकर 144 हर्ट्ज तक है। लेकिन काफी लोगों को रिफ्रेश रेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। आइ जानते हैं रिफ्रेश रेट का फंडा और टॉप रिफ्रेश रेट वाले स्मार्टफोंस के बारे में...

डिस्प्ले रिफ्रेश रेट पर नहीं देते ध्यान
अधिकांश लोग फोन खरीदते समय स्क्रीन रिजॉल्यूशन, कलर्स, पिक्सल पर इंच के बारे में बात करते हैं, लेकिन डिस्प्ले रिफ्रेश रेट पर ध्यान नहीं देते। लेकिन अब ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन की मांग बढ़ रही है। इसका मतलब होता है कि एक सेकंड में कितनी बार स्क्रीन अपनी इमेज रिफ्रेश करती है। इसे हर्ट्ज में मापा जाता है। आमतौर पर मिलने वाले अधिकांश स्मार्टफोन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज तक होता है। यानी कि एक सेकंड में स्क्रीन 60 बार रिफ्रेश होती है। हालांकि ये बात भी सही है कि जितना रिफ्रेश रेट ज्यादा फोन उतनी ज्यादा बैटरी भी खाएगा।

कैसे करता है काम
वहीं कुछ लोग ज्यादा रिफ्रेश रेट और ज्यादा फ्रेम रेट को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। फ्रेम्स पर सेकंड का मतलब है कि प्रत्येक सेकंड कितनी बार फ्रेम्स डिस्प्ले पुश करती है। एफपीए का मतलब स्क्रीन पर चल रहे वीडिया या गेम से होता है। यानी कि 90 फ्रेम्स प्रति सेकंड के वीडियो या गेम को 90 हर्ट्ज डिस्प्ले रिफ्रेश रेट पर देखा जा सकता है, लेकिन क्या 60 एफपीएस कंटेंट को 90 हर्ट्ज स्क्रीन पर देख सकते हैं, तो जवाब है कि डिस्प्ले ऑटोमैटिकली 60 हर्ट्ज पर स्विच हो जाएगी या कुछ फ्रेम्स को डुप्लीकेट बना देगी। एक 90 हर्ट्ज की डिस्प्ले फ्रेम्स के बीच पूरी रिफ्रेश होने में 11.1 मिली सेकंड लेती है, जबकि 60 हर्ट्ज पैनल 16.6 मिली सेकंड लेता है।