watch D pro VS watch D ultra: Dizo की कौनसी स्मार्टवॉच है आपके लिए बेस्ट? जाने फीचर्स और कीमत
यदि आप कोई अच्छी स्मार्टवॉच खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और इन दोनों में से कन्फ्युज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको DIZO Watch D Pro और DIZO Watch D Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी देंगे।

रियलमी टेकलाइफ के पहले ब्रांड DIZO ने हाल ही में अपनी Watch D सीरीज के तहत कॉलिंग फीचर के साथ दो नई स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। जिनमें DIZO Watch D Pro और DIZO Watch D Ultra शामिल हैं। इन वॉच में कंपनी ने पहली बार DIZO D1 चिपसेट और DIZO OS का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा वॉच के साथ स्क्वॉयर डिजाइन वाली डिस्प्ले दी गई है। वॉच डी अल्ट्रा के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जबकि वॉच डी प्रो में बड़ा और ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। यदि आप कोई अच्छी स्मार्टवॉच खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और इन दोनों में से कन्फ्युज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको DIZO Watch D Pro और DIZO Watch D Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं।

DIZO watch D pro VS watch D ultra: कीमत
DIZO Watch D Pro को 2,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और लाइटनिंग ब्लू कलर में आती है।DIZO watch D ultra की कीमत 3,299 रुपये है और यह क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और ऑशियन ब्लू कलर में आती है।

DIZO watch D pro VS watch D ultra: डिस्प्ले
DIZO Watch D Pro में 1.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कि 2.5 डी कर्व्ड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले के साथ कर्व्ड टेंपर्ड ग्लास और एल्यूमीनियम फ्रेम का सपोर्ट है।DIZO Watch D Ultra के साथ 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है। डिस्प्ले 2.5 डी कर्व्ड है और इसके साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ भी डिस्प्ले के साथ एल्यूमीनियम फ्रेम और कर्व्ड टेंपर्ड ग्लास का सपोर्ट मिलता है।