अगर बजट है कम तो 5,000 रुपये तक की कीमत में आते हैं ये शानदार स्मार्टफोन

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 19 Aug 2020 02:17 PM IST
सार
Want to shift from Feature Phone to Budget Smartphone and shortage with money, Here is best smartphones under Rs 5,000
Budget Smartphone Under Rs 5000 - फोटो : Amar Ujala

    एंट्री लेवल स्मार्टफोन की डिमांड अभी भी कम नहीं हुई है। आज भी देश में कई लोग हैं जो अपनी फीचर फोन को स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाहते हैं। लेकिन जानकारी के आभाव में ऐसा करने से हिचकते हैं। ऐसे ग्राहकों को मल्टी टास्क या हाईग्रेड प्रोसेसर या फिर हाई डेफिनेशन डिस्प्ले से कोई मतलब नहीं होता, उन्हें बस छोटी-मोटी जरूरतों के लिए ही स्मार्टफोन चाहिए होता है। अगर आप फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, जानिए पांच हजार तक की कीमत वाले एंट्री लेवल स्मार्टफोन के बारे में...

    redmi go
    redmi go - फोटो : for Reference Only

    Redmi Go

    अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है, तो शाओमी का एंट्री लेवल फोन खरीद सकते हैं। यह फोन कंपनी देश में ही बना रही है। कंपनी ने इस फोन को 2019 में लॉन्च किया था और इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसमें 5-इंच की 720 पिक्सल की डिस्प्ले और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 1जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आकता है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। खास बात यह है कि यह फोन हिंदी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलगु और मलयालम को सपोर्ट करता है। इसमें 8 मैगापिक्ल का कैमरा और 5 मैगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें 3,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 10 दिन का स्टैंडबाय देती है।

    भारत 2 प्लस स्मार्टफोन में 4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है
    भारत 2 प्लस स्मार्टफोन में 4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है - फोटो : for Reference Only

    Micromax Bharat 2 Plus

    यह सबसे छोटा स्मार्टफोन है, जिसमें 4 इंच की WVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 480X800 पिक्सल है। इसमें 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही पीछे की तरफ 5 मैगापिक्सल का कैमरा और 2 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 1600 mAh की बैटरी मिलेगी। इसकी कीमत 2950 रुपये है।

    और पढ़ें...