Vivo Z1 Pro की पहली सेल आज, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा SD 712 प्रोसेसर

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में पिछले सप्ताह ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro लॉन्च किया है। इस फोन की खासियतों की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 5,000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को कंपनी ने ऑल राउंडर कहा है। आज यानी 11 जुलाई को वीवो जेड1 प्रो की पहली सेल है। Vivo Z1 Pro को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और वीवो डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा।

Vivo Z1Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। भारत में इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला Vivo Z1Pro पहला फोन है। इस प्रोसेसर की मदद से आप 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन के खास फीचर्स की बात करें, इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4GB/6GB की रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज दी गई है। यह फोन तीन वेरियंट में मिलेगा, जिसमें पहला वेरियंट 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और तीसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।