Vivo X Fold First Look: तस्वीरों में देखें कैसा है वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, फीचर्स भी जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 19 Oct 2022 12:32 PM IST
Vivo X Fold First Look check price specifications and design photo
Vivo X Fold - फोटो : अमर उजाला

    वीवो ने अपने नए फोल्डेबल फ्लैगशिप फोन Vivo X Fold को घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Vivo X Fold के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo X Fold में 8.03 इंच की मेन स्क्रीन और 6.53 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है। फोन के साथ 80W की वायर चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स के बारे में...

    Vivo X Fold
    Vivo X Fold - फोटो : अमर उजाला

    Vivo X Fold की कीमत

    Vivo X Fold को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में पेश किया गया है। हालांकि, फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। Vivo X Fold के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 चीनी युआन यानी करीब 1,15,000 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 युआन यानी करीब 1,25,000 रुपये है।

    Vivo X Fold
    Vivo X Fold - फोटो : अमर उजाला

    Vivo X Fold की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

    Vivo X Fold को शानदार और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन के साथ बीगन लेदर बैक पैनल मिलता है, जो कि टेक्सचर फिनिश के साथ आता है। Vivo X Fold में 8.03 इंच की प्राइमरी एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले 6.53 इंच की एमोलेड है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ Adreno 730 ग्राफिक्स का सपोर्ट मिलता है। Vivo X Fold में 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज है।