Vivo V15 की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 01 Apr 2019 10:48 AM IST
Vivo V15 sale begins in India, Know price and specifcations
Vivo V15

    वीवो के वी सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V15 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। इस फोन को फ्लिपकार्ट, अमेजन, पीटीएम मॉल जैसी साइट्स से खरीदा जा सकता है। इससे पहले इस फोन की प्री-बुकिंग हो रही थी। इससे पहले कंपनी ने भारत में वीवो V15 Pro लॉन्च किया है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में पॉप अप सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।

    Vivo V15
    Vivo V15

    Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    Vivo V15
    Vivo V15

    Vivo V15 का कैमरा

    इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं जिनमें एक 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलेगा।