वीवो के इस पॉप अप कैमरे वाले फोन की कीमत में हुई 3,000 रुपये की कटौती

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 01 Aug 2019 05:10 PM IST
Vivo V15 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 23990, know details here
vivo v15 pro

    वीवो ने अपने एक पॉप अप कैमरे वाले फोन Vivo V15 Pro की कीमत में भारत में कटौती की है। कटौती के बाद वीवो वी15 प्रो को 3,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। वीवो वी15 प्रो अमेजन और फ्लिपकार्ट पर कटौती की कीमत के साथ लिस्ट भी हो गया है। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर भी पर भी नई कीमत के साथ फोन को खरीदा जा सकता है।

    Vivo V15 Pro
    Vivo V15 Pro

    कटौती के बाद वीवो वी15 प्रो की कीमत

    कटौती के बाद Vivo V15 Pro के 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,990 रुपये और 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,990 रुपये हो गई है। बता दें कि वीवो वी15 प्रो के भारत में 28,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    Vivo V15 Pro
    Vivo V15 Pro - फोटो : amar ujala

    Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 6/8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें