32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo V15 Pro

तमाम लीक्स के बाद चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने आज यानि बुधवार, 20 फरवरी 2019, को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V15 Pro लॉन्च कर दिया है। वीवो वी15 प्रो की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे हुई। वीवो के इस नए फोन की खासियतों की बात करें तो Vivo V15 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा जो कि 32 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही आपको बता दें कि इस फोन को पहली बार भारत में ही लॉन्च किया गया है।

Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन
Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Vivo V15 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो वैसे इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलेंगे जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो कि पॉप अप स्टाइल में होगा।