Vivo V15 की कीमत में हुई पहली बार 2,000 रुपये की कटौती

वीवो की वी सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V15 की कीमत में भारत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है। वीवो वी15 को कटौती के बाद अब 21,990 रुपये में फ्लिपकार्ट, अमेजन, पीटीएम मॉल जैसी साइट्स और दुकान से खरीदा जा सकता है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का इफेक्टिव रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।

Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 12MP, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।