पॉप अप कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V15, मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 22 Mar 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Vivo V15 launched in India With 32-Megapixel Pop-Up Selfie Camera, Know price and specifications
Vivo V15

    वीवो ने अपनी वी सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V15 लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने भारत में वीवो V15 Pro लॉन्च किया है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।

    Vivo V15
    Vivo V15

    Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    Vivo V15
    Vivo V15

    Vivo V15 का कैमरा

    इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं जिनमें एक 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें