Vivo U20 का 8जीबी रैम वाला वेरिएंट हुआ लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 10 Dec 2019 02:56 PM IST
Vivo U20 8 GB Ram Variant Launch In India Know Price And Specifications
vivo u20 review - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने मंगलवार को लेटेस्ट स्मार्टफोन यू20 (Vivo U20) के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले वीवो यू20 के छह जीबी रैम वाले वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा था। यूजर्स को यू20 के लेटेस्ट वेरिएंट में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और दमदार कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही यूजर्स इस फोन को रेसिंग ब्लैक और ब्लेज ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वीवो यू20 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    vivo u20
    vivo u20 - फोटो : amar ujala

    Vivo U20 की कीमत

    कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियएंट की कीमत 17,990 रुपये रखी है। वीवो यू20 का छह जीबी रैम वाला वेरिएंट मार्केट में 10,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। वहीं, ग्राहक इस फोन के दोनों वेरिएंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

    vivo u20
    vivo u20 - फोटो : amar ujala

    Vivo U20 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन के में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। फोन में 4/6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5000एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें