वीवो का V5 प्लस भारत में लॉन्च, फ्रंट में लगे हैं दो कैमरे

वीवो ने भारत में अपना शानदार 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में कई सारी खासियतें हैं, जिनमें से एक इसके फ्रंट में लगे दो शानदार कैमरे हैं।

24 जनवरी से इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। वहीं 1 फरवरी को फोन की पहली सेल होगी।

वीवो वी5 की खासियत इसके फ्रंट में लगे 2 कैमरे हैं। जिनमें से एक कैमरा 20MP का है और दूसरा 8MP का है। इसके अलावा पीछे लगा कैमरा भी 16MP का है।