Upcoming Smartphone: इस महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Sep 2022 03:02 PM IST
Upcoming Smartphones September 2022 In India See Mobiles Full List Price Specifications In Hindi
iPhone 14 - फोटो : Jon Prosser

    हाल ही में स्मार्टफोन मार्केट में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च किए गए हैं। सितंबर यानी इस महीने भी कई सारे स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाने वाला है। एपल के आईफोन 14 का इंतेजार भी लंबे समय से किया जा सकता है। इस फोन को 7 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वीवो भी अपने vivo V25 5G को पेश करने वाला है। साथ ही मोटो भी अपने नए Moto X30 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसे में यदि आप भी किसी शानदार फ्लैगशिप या मिडरेंज फोन को खरीदने के इंतजार में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको सितंबर में आने वाले शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और उनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी देंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    iPhone 14 Launch event
    iPhone 14 Launch event - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 14 सीरीज

    एपल का मेगा इवेंट सात सितंबर को होने वाला है। एपल के इस मेगा इवेंट में iPhone 14 series की लॉन्चिंग होने वाली है। इस सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को पेश किया जाएगा। iPhone 14 को लेकर ये भी दावे किए जा रहे हैं कि इस फोन की कीमत iPhone 13 के मुकाबले कम होगी। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Max को 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी LTPO होगी और साथ में अलवेज ऑन डिस्प्ले मिलेगा। iPhone 14 series सीरीज के सभी मॉडल को Apple A16 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। एक अन्य दावा के अनुसार iPhone 14 series में LPDDR5 रैम और 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। नए आईफोन के साथ अल्ट्रा वाइड अपग्रेडेड कैमरा भी मिलने वाला है।

    Vivo V25 Pro 5G
    Vivo V25 Pro 5G - फोटो : Vivo India

    Vivo V25 5G

    हाल ही में वीवो ने Vivo V25 Pro फोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी Vivo V25 5G को पेश करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस फोन को लॉन्च करने की ऑफिशियल घोषणा नहीं कि है, पर उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को सितंबर महीने में ही पेश किया जाएगा। इस फोन को 6.44 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में एंड्रॉयड 12 पर आधारित FunTouch OS 12 मिलेगा। साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगी, जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।