2020 में ये स्मार्टफोन मचाएंगे धमाल, मिलेंगे कमाल के फीचर्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

2019 की शुरुआत से ही शाओमी, वीवो, ओपो, सैमसंग जैसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक डिवाइसेज उतारे थे। लोगों को इन स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और पॉप-अप सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके साथ ही कंपनियों ने बजट सेगमेंट में भी खास फीचर्स के साथ कई मोबाइल पेश किए थे। इस कड़ी में कुछ दिन पहले ही वीवो ने यू20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब मोबाइल निर्माता कंपनियां आने वाले साल (2020) में लेटेस्ट फीचर्स के साथ स्मार्टफोन को बाजार में उतारे की तैयारी में हैं। तो आइए जानते हैं नए साल 2020 में कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं...

OnePlus 8 Lite
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस आने वाले साल में वन प्लस 8 लाइट को लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस अगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देगा। इसके साथ ही वनप्लस 8 लाइट का डिस्प्ले वनप्लस 7 से थोड़ा बढ़ा हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में ऑडियो जैक नहीं मिलेगा। हालांकि, कंपनी इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर देगी। इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

Samsung Galaxy S11
हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस11 से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी मिली थी। उम्मीद लगाई जा रही है कि सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी एस11 को नए साल में लॉन्च करने वाली है। संभावित फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 6.4 और 6.2 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्जन को 6.4 और 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ उतार सकती है।