Upcoming Phone 2023: नए साल में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, खरीदने की प्लानिंग है तो ठहर जाएं

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 28 Dec 2022 06:29 PM IST
Upcoming Phone 2023 These smartphones will be launched in the new year know specifications
Upcoming Phone 2023 - फोटो : Vivo

    भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस साल कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए गए। दिसंबर में भी कई सारे शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं, जिनमें Realme 10 Pro सीरीज, Lava X3 और Infinix Zero Ultra 5G शामिल हैं। नए साल यानी जनवरी 2023 में भी कई सारे स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। जनवरी 2023 में iQOO 11 5G को भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन होने वाला है। वहीं जनवरी में ही वीवो एक्स 11 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। यदि आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको नए साल में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट और शानदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    iQOO 11 Series
    iQOO 11 Series - फोटो : iQOO

    iQOO 11 Series

    आईकू के इस फ्लैगशिप फोन को 10 जनवरी 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को क्वालकॉम के सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं इस फोन के साथ क्वॉड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक LPDDR5x रैम के साथ 512 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। iQOO 11 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 120 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

    Redmi Note 12 5G
    Redmi Note 12 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    Redmi Note 12 5G

    रेडमी के इस 5जी फोन को 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार फोन को स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं फोन के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल और हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। रेडमी नोट 12 5 जी के साथ 33 वाट फास्ट चार्जिंग और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलेगा। बता दें कि इस फोन हाल ही में चाइनीज मार्केट में पेश किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें