New Year 2023: इस साल जनवरी में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, दमदार कैमरा और प्रोसेसर से होंगे लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 01 Jan 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
Upcoming Phone 2023 These Smartphones Will Be Launched In january Year Know Specifications
Upcoming SmartPhone 2023 - फोटो : iQOO

    नए साल यानी 2023 का आगाज हो गया है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पिछले साल कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए गए। 2022 में ही भारत में 5जी की सौगात मिली और साल के अंत तक 5G स्मार्टफोन की डिमांड भी काफी देखने मिली। पिछले साल हमने सबसे सस्ते 5G फोन लावा ब्लैज 5जी से लेकर सबसे महंगे आईफोन 14 प्रो मैक्स तक की लॉन्चिंग देखीं। साल 2023 में भी कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। यह सिलसिला नए साल के पहले महीने से ही यानी जनवरी के ही शुरू हो रहा है। चलिए जानते हैं इस साल जनवरी में लॉन्च होने वाले शानदार स्मार्टफोन के बारे में...

    iQOO 11 5G
    iQOO 11 5G - फोटो : iQOO

    iQOO 11 5G

    आईकू 11 5जी को जनवरी के दूसरे हफ्ते (10 जनवरी 2023) में लॉन्च किया जा रहा है। इस फ्लैगशिप फोन को क्वालकॉम के सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं इस फोन के साथ क्वॉड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक LPDDR5x रैम के साथ 512 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। iQOO 11 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 120 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

    Realme GT Neo 5
    Realme GT Neo 5 - फोटो : सोशल मीडिया

    Realme GT neo 5

    जनवरी में ही रियलमी का नया फ्लैगशिप फोन Realme GT neo 5 लॉन्च होने वाला है। इस फोन को Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट और 16 जीबी की LPDDR5 RAM के साथ 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज से लैस किया जाएगा। हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन के लॉन्चिंग का आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फोन की जानकारी लीक हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन के प्रो वेरियंट के साथ 240W का फास्ट चार्जर इस्तेमाल किया जाएगा। लीक्स के अनुसार, फोन में Sony IMX890 के सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो कि OIS सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं फोन के प्रो वेरियंट में 4,600 एमएएच की बैटरी और 240 वाट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं रियलमी जीटी नियो 5 में 5000 एमएएच की बैटरी और 150 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें