मार्च 2020 में ये शानदार स्मार्टफोन होने वाले हैं लॉन्च, कीमत होगी आपके बजट में फिट

इस समय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में स्मार्टफोन को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। यही वजह है कि अब शाओमी, सैमसंग और ऑप्पो जैसी कंपनियां लगातार नए-नए डिवाइसेज उतार रही हैं। इन डिवाइसेज की खास बात यह है कि इनमें यूजर्स को डबल पंचहोल डिस्प्ले, रियर में चार कैमरे, पावरफुल प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम का सपोर्ट मिला है। आज हम आपको मार्च में पेश होने वाले कुछ चुनिंदा मोबाइल के बारे में बताएंगे, जो खास फीचर्स से लैस होंगे। तो आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

Realme 6
रियलमी इस फोन को पांच मार्च के दिन लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन में एचडी डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और 4300 एमएएच की बैटरी देगी। इसके अलावा इस फोन की कीमत बजट रेंज (10,000 से 16,000 रुपये) में रखी जा सकती है। वहीं, इस सीरीज की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

Redmi Note 9
आपको बता दें कि शाओमी इस फोन को 12 मार्च के दिन लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में चार कैमरे, दमदार प्रोसेसर और NavIC नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी 8ए डुअल को भारतीय बाजार में उतारा था।