Upcoming Gadgets: भारत में लॉन्च होने वाले हैं यह शानदार गैजेट्स, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Aug 2023 12:51 PM IST
Upcoming Gadget List: These amazing Gadgets Will Launch in Upcoming Week Check Before Buying
gadgets - फोटो : iStock

    भारतीय टेक मार्केट में एक के बाद एक दमदार गैजेट्स लॉन्च हो रहे हैं। अगस्त में भी कई सारे डिवाइस लॉन्च किए गए हैं, जिसमें Nokia 130 Music, Nokia 150 स्मार्टफोन, Fire-Boltt Emerald स्मार्टवॉच, OnePlus Bullets Wireless Z2 एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन ईयरफोन जैसे डिवाइस शामिल हैं। आने वाले हफ्तों में भी भारत में कई सारे गैजेट्स लॉन्च होने वाले हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    iQOO Z7 Pro 5G
    iQOO Z7 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    iQOO Z7 Pro 5G

    iQOO के नए फोन iQOO Z7 Pro 5G को 31 अगस्त को भारत में पेश किया जाएगा। iQOO Z7 Pro 5G को लेकर कंपनी ने टीजर भी जारी किया है। iQOO Z7 Pro 5G के टीजर के मुताबिक फोन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। iQOO Z7 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 7200 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन के साथ दमदार सेल्फी कैमरा देखने मिल सकता है। iQOO Z7 Pro 5G की कीमत 25,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    Moto G54 5G
    Moto G54 5G - फोटो : Motorola

    मोटोरोला जल्द अपने किफायती फोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार, फोन को डुअल रियर कैमरा और 128GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 10 हजार से कम हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें