Upcoming Phone: नवंबर में लॉन्च होंगे ये शानदार 5G स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस महीने कई शानदार फोन लॉन्च हुए हैं। इस महीने भारत में Google Pixel 7 सीरीज को पेश किया गया। इस सीरीज के तहत Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro फोन को लॉन्च किया गया है। वहीं मोटोरोल के Moto G72 को भी लॉन्च किया गया है। वहीं नवंबर में भी कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।यदि आप भी नए स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको नवंबर में लॉन्च होने वाले बेस्ट पांच शानदार 5G फोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Xiaomi 12S Ultra को इसी साल जुलाई में घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन को नवंबर में भारत में पेश किया जा सकता है। चाइना वाले वेरियंट में 6.73 इंच की 2K एमोलेड माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Xiaomi 12S Ultra में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Xiaomi 12S Ultra में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस भी 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। Xiaomi 12S Ultra के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Xiaomi 12S Ultra कंपनी की तरफ से आने वाला फ्लैगशिप फोन है इसकी घरेलू मार्केट में कीमत 70,700 रुपये है।

OnePlus Nord 3
वनप्लस के इस फोन का इंतजार भी काफी समय से किया जा रहा है। कंपनी इस फोन को नवंबर में पेश कर सकती है। OnePlus Nord 3 को 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1080x2412 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा। फोन को MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस किया जा सकता है। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। OnePlus Nord 3 में 4,500mAh की बैटरी के साथ 150W की सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।