लैपटॉप की स्लो स्पीड से परेशान Window 10 यूजर्स अपनाएं ये 4 आसान तरीका, मिनटों में दिखेगा असर

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 21 Sep 2020 03:12 PM IST
Troubled by the slow speed of the laptop, Window 10 users can rebuild their system in these 4 easy ways.
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    क्या आपका लैपटॉप या पीसी स्लो काम कर रहा है? अगर जवाब हां है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम Window 10 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को उन चार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से स्लो चल रहा सिस्टम पहले की तरह तेज काम करने लगेगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपको न तो अपने सिस्टम को फॉर्मेट करना होगा और न ही किसी दूसरे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी। तो डालते हैं इन चार आसान तरीकों पर एक नजर जो आपके सिस्टम को बनाएंगे पहले की तरह सुपरफास्ट।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    हमारे लैपटॉप में कई ऐसे प्रीलोडेड एप्स या सॉफ्टवेयर मौजूद होंते हैं, जिनकी हमें जरूरत नहीं होती है। दरअसल Dell, Lenovo, HP, Acer और Asus समेत कई लैप्टॉप निर्माता अपने डिवाइस को प्री-लोडेड एप्स या सॉफ्टवेयर के साथ बेचते हैं। इन एप्स या सॉफ्टवेयर को Bloatware कहते हैं, जो आपके सिस्टम के रैम और प्रोसेसर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन्हें डिलीट करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपने लैप्टॉप में Start Menu> Settings> Apps> Apps & Features में जाना होगा। यहां आप उन सभी एप्स को डिलीट कर सकते हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं है। इन एप्स में शॉपिंग वेबसाइट्स से लेकर गेमिंग और एडिटिंग सॉफ्टवेयर शामिल हो सकते हैं।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    Windows 10 में आपको Windows Defender मिलता है, जिसका काम ही वायरस और खराब फाइल्स को डिटेक्ट करना है। ऐसे में आपको अलग से एंटी वायरस की जरूरत नहीं है। दरअसल कई लैपटॉप और पीसी में कंपनी की तरफ से प्रीलोडेड एंटी वायरस मिलते हैं। से सॉफ्टवेयर अपने ऑपरेशन के लिए आपके सिस्टम का रैम इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सावधानी से अपने लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एंटी वायरस की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप इन्हें अनइनस्टॉल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें