जल्द लॉन्च होने जा रहे हैं ये धांसू स्मार्टफोन, देख कर आपकी भी ललचा उठेंगी आंखें!

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Thu, 20 Aug 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Top upcoming smartphones 2020 in India: Apple iPhone 12 to Google pixel 5 These smartphone launching soon
Upcoming Smartphones 2020 in India - फोटो : Amar Ujala

    टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए अगले कुछ महीने बेहद शानदार रहने वाले हैं। अगर आप फोन बहदलने की सोच रहे हैं, तो साल की दूसरी छमाही आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि कुछ शानदार स्मार्टफोन लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। आप चाहें तो उनके लिए इंतजार भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्मार्टफोंस के बारे में...

    Samsung Galaxy Note20 series
    Samsung Galaxy Note20 series - फोटो : For Refernce Only

    Samsung Galaxy Note20 सीरीज

    सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी नोट 20 सीरीज ला रहा है, इसमें सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 और नोट 20 अल्ट्रा लॉन्च किए जाएंगे। अल्ट्रा में 6.9 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, QHD+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज का रैपिजड रिफ्रेश रेट मिलेगा। सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज है, जिसमें ट्रिपल कैमका सेटअप और 108 मैगापिक्सल कैमरा सेंसर और 12 मैगापिक्सल के दो अतिरिक्त कैमरा होंगे।

    वहीं नोट20 में 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ FHD+ डिस्प्ले और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट होगा। 64 मैगापिक्सल सेंसर के साथ 12 मैगापिक्सल के दो कैमरा होंगे। फोन में स्नैपड्रैगन की जगह Exynos 990 चिपसेट होगा, जो कंपनी का इन-हाउस है। गैलेक्सी नोट 20 और नोट 20 अल्ट्रा की प्री-बुकिंग सैमसंग इंडिया की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से हो रही है। Samsung Galaxy Note 20 कीमत 77,999 रुपये है, वहीं Galaxy Note 20 Ultra 5G की कीमत 104,999 रुपये रखी गई है।

    Apple iPhone 12
    Apple iPhone 12 - फोटो : For Refernce Only

    Apple iPhone 12

    एपल के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन ने आने से पहले ही सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए आईफोन की लॉन्चिंग 12 अक्टूबर को हो सकती है। नए आईफोन में 5.4 इंच, 6.1 इंच और 6.7 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी। आईफोन 12 मैक्स को प्रीमियम मिड रेंज मॉडल्स की तरह पेश किया जाएगा। जबकि आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स फ्लैगशिप फोन होंगे। इनमें 5जी का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही ए14 बॉयोनिक चिपसेट मिलेगा, जो 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फ्लैगशिप फोन में 512 जीबी तक का ऑप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें