Top 5 Smartwatch: वैलेंटाइन-डे पर गिफ्ट के लिए ये स्मार्टवॉच हैं सबसे बेस्ट, डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार

आज 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे है। आप इस खास मौके पर अपने जीवनसाथी के लिए सबसे अच्छे उपहार के बारे में सोच रहे होंगे। कार्ड, फूल और चॉकलेट जैसे पारंपरिक उपहार अब आम हो गए हैं। आप इस बार अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने और खुश करने के लिए एक नया तरीका अपना सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को फिटनेट डिवाइस के दौर पर एक अच्छी स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 हजार से कम कीमत में कॉलिंग फीचर्स के साथ पांच बेस्ट स्मार्ट वॉच के बारे में बताने वाले हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Realme Watch 3 Pro
रियलमी की इस वॉच को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह वॉच महिला और पुरुष दोनों के लिए ही काफी अच्छा ऑप्शन है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। साथ ही वॉच में बिल्ट-इन जीपीएस और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 5 मेजर स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। वॉच में रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और मल्टीपल वॉच फेसेस मिलते हैं। वॉच के साथ हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वॉच में 10 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

Noise ColorFit Pro 3 Alpha
न्वाइस की तरफ से आने वाली इस वॉच को 4,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है। वॉच दिखने में भी शानदार है। अगर आप कॉम्पैक्ट साइज की वॉच की तलाश में हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Noise ColorFit Pro 3 Alpha में 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए SpO2 सेंसर, 24x7 हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, फीमेल हेल्थ फीचर्स और ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी जैसे फीचर देखने को मिलते हैं।