काम की बात: 256GB स्टोरेज वाले सात 5G स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Sep 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Top best smartphone under Rs 20000 wtih 256GB Storage
smartphone wtih 256GB Storage - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन के साथ आजकल बहुत अधिक स्टोरेज मिलने लगी हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि लोगों की जरूरतें बढ़ गई हैं और मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ गया है। पहले 32 जीबी स्टोरेज भी फोन के लिए बड़ी बात होती थी और 16 जीबी स्टोरेज वाले फोन भी लॉन्च होते थे लेकिन अब 20 हजार रुपये तक की रेंज में भी आपको 256 जीबी स्टोरेज वाले अच्छे फोन मिल जाएंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको यही बताएंगे।

    Realme narzo 60 5G
    Realme narzo 60 5G - फोटो : अमर उजाला

    Realme narzo 60 5G

    यदि कम कीमत में अच्छी स्टोरेज और अच्छी क्वालिटी वाला फोन चाहिए तो यह फोन आपके लिए है। फोन में 16 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर है। इसमें 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

    Tecno Spark 10 5G
    Tecno Spark 10 5G - फोटो : Tecno

    TECNO Spark 10 5G

    यह भी 20 हजार रुपये की कीमत में 256 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाला फोन है। इसमें 6.6 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा एआई सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का एआई-सपोर्ट सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें