48MP कैमरे के साथ भारत में बिकने वाले 5 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 21 May 2019 01:32 PM IST
Top 5 smartphones with 48 Megapixel Camera, Starting Price at Rs 10,999
48mp phone - फोटो : mi.com

    भारतीय मोबाइल बाजार धीरे-धीरे 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के साथ भर रहा है। 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की मांग को देखते हुए तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी भारत में अपने फोन लॉन्च कर रही हैं। तो यदि आप भी 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट को पढ़िए। इस रिपोर्ट में हम 5 ऐसे ही फोन के बारे में चर्चा करेंगे।

    Redmi Note 7S
    Redmi Note 7S - फोटो : Flipkart

    Redmi Note 7S

    इस फोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। रेडमी नोट 7एस में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Redmi Note 7S
    Redmi Note 7S - फोटो : Flipkart

    रेडमी नोट 7एस