TOP 5 Smartphones: 30 हजार की कीमत में आने वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोन, पहले वाला किसी फ्लैगशिप से कम नहीं

स्मार्टफोन लवर्स के लिए 30,000 कीमत वाली स्मार्टफोन कैटेगरी सबसे अधिक भीड़ वाली है। इस बजट में यूजर्स को फोन खरीदने के लिए कई ऑप्शन मिलते हैं, यानी यह तय करना वास्तव में मुश्किल हो जाता है कि कौन सा फोन खरीदना है। यदि आप 30,000 रुपये से कम कीमत में दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और अच्छी डिस्प्ले और बैटरी लाइफ वाला फोन खोज रहे हैं तो यह खबर आपकी काफी मदद करने वाली है। इस रिपोर्ट में हम आपको 30 हजार कीमत में भारत में मिलने वाले सबसे बेस्ट फोन के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट

Moto Edge 40
इस प्राइज रेंज में Moto Edge 40 सबसे अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। फोन में कई प्रीमियम फीचर्स के साथ फ्लैगशिप प्रोसेसर का सपोर्ट है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। मोटो एज 40 में कॉम्पैक्ट साइज और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस pOLED स्क्रीन मिलती है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और IP68 रेटिंग के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। कुल मिलाकर फोन इस कीमत पर वैल्यू फॉर मनी फोन है।

Realme 11 Pro Plus
रियलमी ने भी इस कीमत पर एक नया फोन पेश किया है। Realme 11 Pro Plus के साथ 200 मेगापिक्सल कैमरा, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, 67 वाट फास्ट चार्जिंग और कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले जैसे कई शानदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस और स्टीरियो स्पीकर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।