Smartphones Under 10000: ये हैं कम कीमत वाले पैसा वसूल स्मार्टफोन, देखें टॉप-5 की लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 03 Jan 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
top 5 Smartphones Under 10000 in india check full details in hindi disprj
पैसा वसूल स्मार्टफोन - फोटो : अमर उजाला

    हमारी जिंदगी में स्मार्टफोन का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। अब लोग इस गैजेट के साथ रहते हैं और यह जीवन के हर पहलू में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। टेक्नोलॉजी में हो रहे नए-नए बदलावों के साथ हर साल कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। एंट्री लेवल स्मार्टफोन यानी 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की मार्केट में सबसे ज्यादा मांग रहती है। जब भी कोई पहली बार स्मार्टफोन खरीदने के लिए विचार करता है तो आमतौर पर वह एंट्री लेवल फोन ही खरीदता है। आज कल 10 हजार से कम कीमत में भी प्रमुख और ब्रांडेड मोबाइल फोन मिल जाते हैं, जिनमें रेडमी, नोकिया, रियलमी और सैमसंग जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। इन स्मार्टफोन में अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और डेली यूज के लिए अच्छी परफॉरमेंस वाला प्रोसेसर भी मिल जाता है। यदि आप भी कम कीमत में किसी अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 हजार से कम कीमत वाले टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    Realme C33
    Realme C33 - फोटो : अमर उजाला

    Realme C33

    रियलमी के इस फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और Unisoc T612 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Realme C33 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 0.3 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 5000mAh बैटरी का सपोर्ट है।

    Nokia C31
    Nokia C31 - फोटो : Nokia

    Nokia C31

    नोकिया के इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। नोकिया सी 31 चारकोल, मिंट और सियान कलर ऑप्शन में मिलता है। Nokia C31 में 6.7 इंच की एचडी डिस्प्ले और तीन दिन की बैटरी लाइफ का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 2.5 कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर यूनिसोक प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। नोकिया सी 31 में 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 5050 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें