Best Phone Under 20,000: ये हैं इस महीने के टॉप-5 स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कैमरा, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 22 Apr 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
top 5 smartphone Under 20 000 in april 2023 will get powerful camera and specs
Poco X5 5G - फोटो : अमर उजाला

    भारत में इस साल की पहली तिमाही में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। 20 हजार से कम कीमत में भी कई सारे फोन लॉन्च हुए हैं। इस कीमत के फोन की मार्केट में काफी मांग रहती है। यदि आप भी नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट 20 हजार से कम है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 20,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले इस महीने के टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

    इस लिस्ट में पहला फोन वनप्लस की तरफ से आता है। यह वनप्लस के लेटेस्ट फोन भी है। यदि आप वनप्लस के फेन हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास सपोर्ट के साथ आता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फो में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मिलता है। फोन में तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन की कीमत 19,999 रुपये है।

    Realme 10 Pro 5G
    Realme 10 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    Realme 10 Pro 5G

    रियलमी 10 प्रो 5जी को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में मेटल फ्रेम डिजाइन के साथ 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। रियलमी 10 प्रो के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी और 33 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें