5G phone: ये हैं 15 हजार से कम कीमत वाले दमदार 5G स्मार्टफोन, देखें टॉप-5 की लिस्ट

आजकल 15 हजार से कम कीमत के स्मार्टफोन यूजर्स के बीच बहुत प्रचलित हो रहे हैं। इन फोन्स का उपयोग आमतौर पर मध्यम और कम बजट वाले यूजर्स द्वारा किया जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस कीमत वाले फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। यानी कम कीमत में भी हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आप भी 15 हजार की कीमत में कोई बढ़िया फोन खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में दमदार फीचर्स वाले टॉप-5 फोन के बारे में बताएंगे।

Samsung Galaxy M14 5G
यदि आप किफायती फोन की तलाश में हैं तो सैमसंग का यह फोन आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। इस फोन में 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट में कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जिसे लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Galaxy M14 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।

iQoo Z6 5G
iQoo के इस फोन की कीमत 15,499 रुपये है। यानी आपको 500 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। लेकिन फोन बढ़िया स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। फोन 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। iQoo Z6 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8W की फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ आता है।