Festive Season Sale 2021: बजट में छह बेस्ट ईयरबड्स, 6 माइक्रोफोन और 24 घंटे तक के बैकअप से हैं लैस

फेस्विट सीजन में भारत में जमकर खरीदारी होती है, हालांकि ऐसा नहीं है कि अन्य देशों में खरीदारी नहीं होती। वहां भी क्रिसमस के मौके पर खूब शॉपिंग होती है। इस साल भी आप में से कई लोगों ने फेस्टिव सेल में खरीदारी की होगी और कई लोग ऐसे भी होंगे जो अभी भी सोच ही रहे होंगे कि आखिर खरीदा क्या जाए। फेस्टिव सेल में सबसे ज्यादा बिक्री ट्रेंडिंग प्रोडक्ट की होती है और आजकल ट्रेंड में ईयरबड्स, स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बजट में पांच ईयरबड्स के बारे में बताएंगे।

Quantum SonoTrix X
इस ईयरबड्स की कीमत फ्लिपकार्ट पर महज 1,350 रुपये है। यह एक ट्रू वायरलेस ईयरबड्स है। इसके साथ पावरफुल बास और क्लियर साउंड का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5 है। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी को लेकर 42 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। बेहतर कॉलिंग के लिए इसमें डुअल माइक है।

Dizo Buds Z
Realme Dizo Buds Z भी एक ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स है। Realme Dizo Buds Z को 10mm के डायनेमिक ड्राइवर और बास Boost+ फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें ईयरबड्स में एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) का भी सपोर्ट है जो कि बेहतर कॉलिंग के लिए है। फ्लिपकार्ट से इसे 1,499 रुपये में लीफ, ऑनिक्स और पर्ल कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है।
- Android 12: iQoo के इन स्मार्टफोन को इस महीने से मिलने लगेगा अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
- Redmi Smart TV 43 Review: बड़ी साइज वाला एक किफायती स्मार्ट टीवी
- घरेलू कंपनी ने O2 Cure ने लॉन्च किया पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर, कोरोना वायरस को भी मारने में है सक्षम
- काम की बात: बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के कुछ इस तरह से आप डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड