Top-5 Smart Watch: कॉलिंग फीचर के साथ आने वाली बेस्ट स्मार्टवॉच, शुरुआती कीमत 1,999 रुपये से भी कम

कोविड के बाद से ही एडवांस्ड स्मार्टवॉच मार्केट में तेजी देखने को मिली है। शुरुआत में फिटनेस वॉच को स्टेप और स्लीप ट्रैकिंग तक ही सीमित किया गया था। लेकिन अब स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे कई शानदार फीचर्स मिलने लगे हैं, वो भी बेहद कम कीमत पर। अब मार्केट में ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच ईसीजी ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर, SpO2 लेवल ट्रैकर और यहां तक कि ब्लड प्रेशर मॉनिटर से भी लैस हैं। अगर आप 3000 रुपये से कम कीमत में ऐसी स्टाइलिश स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं जो आपके बजट में आसानी से फिट हो जाए, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में मिलने वाली 3000 से कम में 5 बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट

NoiseFit Crew Pro
स्मार्टवॉच को 2,199 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ True Sync सपोर्ट, 1.4 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले, ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी, 100 वॉच फेसेज और कई सारे स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। NoiseFit Crew Pro के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। यानी वॉच पानी में भी आसानी से खराब नहीं होती है। वॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है।

Boult Crown R Pro
स्मार्टवॉच को फ्रोजन सिल्वर, थंडर ब्लैक और वोल्केनिक ऑरेंज जैसे तीन कलर ऑप्शन और 2,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच राउंड डायल और रोटेटिंग क्राउन के साथ आती है। Boult Crown R Pro में 1.43 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, इसके साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी, IP67 रेटिंग और कॉलिंग के लिए डेडिकेटेड माइक और स्पीकर मिलते हैं। Boult Crown R Pro में SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर ट्रैकर्स के साथ-साथ एक फीमेल हेल्थ और स्लीप मॉनिटर मिलता है। स्मार्टवॉच के साथ 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और 150 से अधिक वॉच फेसेस का सपोर्ट है। इसके अलावा, वॉच में एआई वॉयस असिस्टेंट और फाइंड माई फोन फीचर का भी सपोर्ट है।