Best Phone Under 40000: बेस्ट कैमरा और परफॉर्मेंस के साथ आते हैं ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
यदि आप भी अच्छे प्रीमियम सीरीज स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है।इस रिपोर्ट में हम आपको बेस्ट कैमरा और परफॉर्मेंस वाले Best Phone Under 40000 के बारे में बताएंगे।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लगातार प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। हालांकि प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है, फिर भी मोबाइल निर्माता लगातार इस सेगमेंट में नए नए फोन लॉन्च कर रहे हैं। भारत में महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन को भी खासा पसंद किया जाता है, क्योंकि स्मार्टफोन यूजर अपने फोन को अपग्रेड करने के लिए हायर एंड और प्रीमियम स्मार्टफोन की ओर देखते हैं। यदि आप भी अच्छे प्रीमियम सीरीज स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 40 हजार रुपये में आने वाले बेस्ट कैमरा और परफॉर्मेंस वाले फोन के बारे में बताएंगे।

OnePlus 10R 5G 40 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला एक अच्छा ऑप्शन है। इस फोन को दो वेरियंट 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिगं के साथ लॉन्च किया गया है। OnePlus 10R 5G में Dimensity 8100-Max प्रोसेसर मिलेगा, कूलिंग सिस्टम और हाईपरबूस्ट गेमिंग इंजन देखने को मिलता है। फोन में 6.7 इंच की HD+ एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसकी डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है।
फोन में 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL S5K3P9 सेंसर दिया गया है। OnePlus 10R 5G गेमिंग यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। OnePlus 10R 5G की कीमत 35,000 रुपये है। इस फोन को वनप्लस स्टोर और अनेजन से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A73 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 और स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर देखने को मिलता है। इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। Galaxy A73 5G में , 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है, इस फोन की रैम को रैम प्लस फीचर से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और ऑब्जेक्ट इरेजर टूल का सपोर्ट मिलता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर, 5000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Samsung Galaxy A73 5G एक वैलेंस फोन है। इसमें अच्छा कैमरा और डिस्प्ले दी गई है। सैमसंग इस फोन में पांच सालों तक सिक्योरिटी अपडेट भी देगा। इस फोन की कीमत 41,999 रुपये है, पर कार्ड और बैंक ऑफर के बाद फोन को 40 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।