OnePlus 11 5G: फ्लैगशिप फोन लेने की कर रहे हैं तैयारी, ये टॉप-5 अल्टरनेटिव ऑप्शन भी जान लीजिए
OnePlus 11 5G के कई अल्टरनेटिव ऑप्शन भी मार्केट में उपलब्ध हैं। यदि आप भी इस फोन को लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको OnePlus 11 5G के टॉप-5 अल्टरनेटिव ऑप्शन के बारे में आपको पता होना चाहिए।

वनप्लस का लेटेस्ट OnePlus 11 5G स्मार्टफोन कई मायनों में फ्लैगशिप किलर डील है, जिसके लिए वनप्लस पहले जाना जाता था। इस फोन में शानदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन, बड़ी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ बढ़िया कैमरा सेटअप दिया गया है। लेकिन इस फोन के कई अल्टरनेटिव ऑप्शन भी मार्केट में उपलब्ध हैं। यदि आप भी इस फोन को लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको OnePlus 11 5G के टॉप-5 अल्टरनेटिव ऑप्शन के बारे में आपको पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं।

iQOO 11 5G
इस फोन को OnePlus 11 5G के टक्कर का माना जा रहा है। दोनों फोन में काफी समानताएं भी है। आईकू के इस फोन के साथ भी स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। iQOO 11 5G की कीमत भी वनप्लस 11 के आस-पास है। इस फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 120 वाट की फास्ट चार्जिंग के साथ 6.78 इंच E6 एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रिजॉल्यूशन 2K है।
फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन मिलता है। आईकू 11 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Samsung GN5 सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 13 मेगापिक्सल का 2x पोर्ट्रेट-टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ वीवो का नया V2 कस्टम ISP और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है।

Motorola Edge 30 Ultra
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा में OnePlus 11 5G के मुकाबले ज्यादा रिफ्रेश रेट और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा में 144Hz डिस्प्ले और 125W फास्ट वायर्ड चार्जिंग (प्लस, इसमें वायरलेस चार्जिंग भी है) के साथ एक और बढ़िया ऑप्शन है। इस फोन की एक और खास बात यह है कि इसमें स्टॉक एंड्रॉइड जैसा इंटरफेस मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है।
फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 1/1.22 इंच साइज का 200 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का सेंसर मिलता है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। इसमें दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। इसमें टेलीफोटो और मैक्रो मोड भी मिलेगा। फोन के साथ 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4610mAh की बैटरी मिलती है।