Latest Mobiles: 25,000 के अंदर 5 जबरदस्त स्मार्टफोन; प्रीमियम फीचर्स के साथ शानदार परफॉर्मेंस, देखें लिस्ट

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 07 Feb 2026 02:29 PM IST
सार

Best phone under 25000:

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपका बजट 25 हजार रुपये तक है, तो अब आपको समझौता करने की जरूरत नहीं है। इस रेंज में ऐसे कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जो बेहतर कैमरा क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ आते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही चुनिंदा स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी जरूरत और बजट दोनों पर खरा उतर सकता है।

विज्ञापन
Thinking buying smartphone? These 5 mobile phones under 25,000 offer premium feature Check out list
25000 के अंदर के स्मार्टफोन्स - फोटो : amarujala.com

    क्या आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिन चले, या वो जो अंधेरे में भी एचडी जैसी फोटो खींचे? अगर हां तो यहां वनप्लस की विशाल बैटरी से लेकर सैमसंग के 6 साल के अपडेट्स और रेडमी के 108MP कैमरे तक, 25,000 रुपये के अंदर अब ऐसे विकल्पों के बारे में बताया गया हैं जो प्रीमियम फोन्स को टक्कर दे रहे हैं। iQOO और Motorola भी अपनी परफॉरमेंस और क्लीन डिजाइन से बाजी पलट रहे हैं।

    फोन मॉडलमुख्य खूबीबैटरी / चार्जिंगबेस्ट फीचर
    OnePlus Nord CEऑल-राउंडर7,100 mAh (80W)बैटरी लाइफ
    Redmi Note 15कैमरा मास्टर5,520 mAh (45W)108 MP सेंसर
    Motorola Edge 60प्रीमियम डिजाइन5,500 mAh (68W)कर्व्ड डिस्प्ले
    Samsung M36लॉन्ग-टर्म सपोर्ट5,000 mAh (45W)6 साल अपडेट्स
    iQOO Z10xवैल्यू फॉर मनी6,500 mAhगेमिंग/वैल्यू
    वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी
    वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी - फोटो : oneplus.in

    1. OnePlus Nord CE 5G: मिड-रेंज का नया बैटरी किंग

    वनप्लस ने इस बार परफॉरमेंस के साथ-साथ पावर पर बड़ा दांव मारा है। विशाल बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ, ये फोन उन लोगों के लिए है जो चार्जर साथ लेकर नहीं घूमना चाहते।

    7,100 mAh बैटरी का जादू

    : इस सेगमेंट में आमतौर पर 5,000 mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन वनप्लस ने लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा कैपेसिटी दी है। इसका मतलब है कि भारी इस्तेमाल के बाद भी फोन दो दिन तक चल सकता है।डाइमेंसिटी 8350 एपेक्स: ये चिपसेट खास तौर पर एआई और गेमिंग स्टेबिलिटी के लिए बनाया गया है। इसमें एप्स पलक झपकते ही खुलते हैं।सोनी एलवाईटी-600 सेंसर:ये कैमरा सेंसर कम रोशनी में भी (लो-लाइट) शोर (Noise) को कम करता है और स्टेबलाइजेशन (OIS) की वजह से चलते हुए वीडियो भी नहीं हिलते या ब्लर नहीं होते हैं।

    रेडमी नोट 15 5G
    रेडमी नोट 15 5G - फोटो : mi.com

    2. Redmi Note 15 5G: फोटोग्राफी के शौकीनों की पहली पसंद

    शिओमी ने अपने नए मॉडल में 108 MP के प्राइमरी सेंसर के साथ कैमरा गेम को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है। अगर रील बनाना और फोटो खींचना आपकी प्राथमिकता है, तो ये विकल्प एक मजबूत दावेदार साबित हो सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें:

    3200 Nits ब्राइटनेस

    : यह इस बजट की सबसे चमकदार डिस्प्ले में से एक है। चिलचिलाती धूप में भी आपको स्क्रीन पर सब कुछ साफ दिखेगा, इससे आपके आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा।108MP: कभी-कभी लोग सोचते हैं कि इतने ज्यादा मेगापिक्सल का क्या फायदा? लेकिन आपको बता दें कि अगर आप फोटो खींचने के बाद उसे काफी जूम या क्रॉप करना चाहते हैं, तो ये एक सही विकल्प माना जा सकता है, क्योंकि इसमें फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होती।स्नैपड्रैगन 6 जेन3: ये प्रोसेसर 4nm तकनीक पर आधारित है, जो बहुत कम बिजली खर्च करता है, जिससे बैटरी लंबे समय तक चलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें