इन फोन के साथ नहीं मिलता चार्जर, खरीदने से पहले लिस्ट देख लें, नहीं तो पछताएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Sep 2022 03:58 PM IST
These smartphones not comes with charger here is the list from samsung apple redmi and more brands
phone without charger - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहले एपल ने ई-वेस्ट कम करने और पर्यावरण का हवाला देते हुए अपने आईफोन के साथ चार्जर देना बंद किया और उसके बाद सैमसंग ने भी इसी तरह का कदम उठाया। सैमसंग ने इसकी शुरुआत प्रीमियम फोन के साथ की और अब 20 हजार रुपये तक की कीमत वाले फोन के साथ भी सैमसंग चार्जर नहीं दे रही है। इन दो कंपनियों के बाद Nothing ने अपना पहला फोन लॉन्च किया और उसे बिना चार्जर का ही लॉन्च किया। यदि आपको मालूम ना हो तो बता दें कि Nothing Phone 1 की बिक्री भारत में बिना चार्जर के ही हो रही है। अब इस बेड़े में ओप्पो और शाओमी भी शामिल हो गए हैं। आइए यह जानते हैं कि किन-किन स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं मिलता है। किसी भी फोन को खरीदने से पहले यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

    samsung, google, apple
    samsung, google, apple - फोटो : अमर उजाला

    कौन-कौन सी कंपनियां फोन के साथ नहीं दे रहीं चार्जर

    एपलसैमसंगगूगलनथिंगशाओमीओप्पो (शुरुआत होना बाकी है)

    iPhone 13 Pro
    iPhone 13 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Apple

    सबसे पहले एपल की बात करें तो एपल की किसी भी डिवाइस के साथ आपको चार्जर नहीं मिलेगा। आईफोन से लेकर आईपैड तक के साथ एपल चार्जर नहीं देता है। एपल की डिवाइस के साथ आपको सिर्फ एक चार्जिंग केबल मिलेगा जो कि टाईप-सी टू लाइटनिंग होगा यानी इस केबल का इस्तेमाल करने के लिए भी आपको एक ऐसे एडाप्टर को खरीदना होगा जो टाईप-सी पोर्ट वाला होगा। ऐसे चार्जर मार्केट में बहुत कम ही हैं।