पिछले महीने ये 13 स्मार्टफोन हुए हैं सस्ते, शाओमी, वनप्लस, वीवो और ओप्पो के फोन हैं शामिल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 26 Jun 2019 05:28 PM IST
These 13 smartphones from Apple, Xiaomi, OnePlus, Oppo and Vivo that got price cuts in recent months
oneplus 6t

    OnePlus 6T: अब शुरुआती कीमत 29,999

    वनप्लस 7 की लॉन्चिंग के बाद इस फोन की कीमत में 9,000 रुपये तक की कटौती हुई है। अब इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसका 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 36,999 रुपये में मिल रहा है।

    iPhone XR
    iPhone XR

    Apple iPhone XR- अब शुरुआती कीमत 53,400 रुपये

    इस फोन में एपल का लेटेस्ट प्रोसेसर ए12 बायोनिक दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Xiaomi POCO F1
    Xiaomi POCO F1

    Xiaomi Poco F1: अब शुरुआती कीमत 17,999 रुपये

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा, 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।