दमदार फीचर्स के साथ Tecno Phantom X2 Pro 5G भारत में लॉन्च, इसमें है डायमेंसिटी 9000 SoC और शानदार डिस्प्ले

टेक्नो ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Tecno Phantom X2 Pro 5G को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को इस महीने की शुरुआत में आए Tecno Phantom X2 5G के प्रो और पावरफुल वर्जन के दौर पर पेश किया गया है। Tecno Phantom X2 Pro 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 5G चिपसेट और रिट्रेक्टेबल पोर्ट्रेट लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड पैनल और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Tecno Phantom X2 Pro 5G की कीमत
टेक्नो के नए फ्लैगशिप फोन को दो मूनलाइट सिल्वर और स्टारडस्ट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 49,999 रुपये है और यह अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। फोन को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। कंपनी फोन के साथ यस बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को ईएमआई लेनदेन पर 1,500 रुपये और एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड धारकों को 250 रुपये की छूट दे रही है।

Tecno Phantom X2 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
टेक्नो फैंटम एक्स2 5जी में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्शन के साथ आता है। Tecno Phantom X2 Pro में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ HiOS 12.0 का सपोर्ट दिया गया है।