Tata Sky Binge+ की कीमत में हुई 3,000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Sep 2020 06:16 PM IST
Tata Sky Binge Plus Price cut in India by Rs 3000 for New and Existing Customers
tata sky binge plus - फोटो : amar ujala

    Tata Sky अपने Tata Sky Binge+ सेटटॉप बॉक्स में कटौती कर दी है। टाटा स्काई बिंज प्लस को अब 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि मौजूदा ग्राहक 2,499 रुपये में अपग्रेड कर सकते हैं। पहले इसकी कीमत 3,999 रुपये थी और इसे इसी साल जनवरी में 5,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। टाटा स्काई की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमत को देखा जा सकता है।

    tata sky binge plus price
    tata sky binge plus price - फोटो : tata sky

    टाटा स्काई के इस ऑफर पर कंपनी के चीफ कमर्शियल एंड कंटेंट ऑफिसर पल्लवी पूरी ने कहा, 'आज कंटेंट कंजप्शन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। यूजर्स एक ही इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म पर लिनीयर टीवी ओटीटी कंटेंट का लाभ उठाना चाहते हैं। टाटा स्काई बिंज प्लस एंड्रॉयड टीवी को सपोर्ट करता है और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क कई प्रीमियम ओटीटी एप्स का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन देता है। नए ऑफर के साथ हमने त्यौहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने का फैसला लिया है।

    tata sky binge plus
    tata sky binge plus - फोटो : amar ujala

    Tata Sky Binge+ के इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को छह महीने तक टाटा स्काई बिंज का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन में Disney+ Hotstar Premium, ZEE5, VOOT Select, VOOT Kids, SunNxt, Hungama Play, Eros Now और ShemarooMe जैसे 8 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी अपने ग्राहकों को तीन महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है। सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर महीने 299 रुपये देने होंगे, वहीं अमेजन के लिए हर महीने 129 रुपये देने होंगे। वहीं टाटा स्काई के मौजूदा ग्राहक भी 2,499 रुपये में मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए बिंजप्लस में अपग्रेड कर सकते हैं। पहले इसके लिए 3,999 रुपये देने होते थे।

    और पढ़ें...