सावधान : UP-बिहार के दुकानों में बिक रहे हैं चोरी हुए फोन, इन कोड वर्ड का हो रहा इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 22 Dec 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Snatched smartphone from Tamil Nadu sold in UP Bihar, Using these code words
smartphone theft - फोटो : NaijaTechGuide

    यदि आप भी किसी दुकान पर जाकर स्मार्टफोन खरीद रहे हैं और आपके कहने पर दुकानदार कम कीमत में आपको नया और ब्रांडेड स्मार्टफोन दे रहा है तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि दुकानदार आपको नया नहीं, बल्कि चोरी किया हुआ फोन दे रहा है। इन सभी फोन को चेन्नई से चोरी किया जा रहा है कि और इन्हें कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के मोबाइल बाजारों में पहुंचाया जा रहा है। खास बात यह है कि इनके लिए चोर कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए इस खेल को विस्तार से समझते हैं।

    gray market chennai
    gray market chennai

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में चेन्नै का ग्रे मार्केट चोरी के स्मार्टफोन के लिए मशहूर हो गया है। स्मार्टफोन को चोरी करके इस बाजार में कोड वर्ड के साथ बेचा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल यह चेन्नई का चोर बाजार है।

    second hand phones
    second hand phones

    इस मामले में एक ऐसा शख्स भी सामने आया है जो भगवा रंग की धोती पहनकर किसी बाबा की तरह बाजार में घूमता है लेकिन मौका मिलते ही स्मार्टफोन पर हाथ मार लेता है। इस शख्स का नाम धनपाल है जो ग्रे मार्केट में चोरी के मोबाइल की डीलिंग के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल करता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें