Smartphones 2023: इस साल इन कंपनियों ने लॉन्च किए अपने फ्लैगशिप फोन, जानें कौन-सा स्मार्टफोन है सबसे पावरफुल?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 13 Feb 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
Smartphones 2023 Top Powerful Flagship Phones Launched by Companies this Year
Samsung Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला

    साल 2023 की शुरुआत से ही कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस साल के पहले महीने में ही कई दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश किया है, इस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज और iQoo 11 जैसे स्मार्टफोन शामिल है। वहीं फरवरी में वनप्लस ने अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन oneplus 11 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यदि आप भी इस साल अब तक लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस साल अब तक लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन के बारे में बताने वाले हैं। साथ में सबसे पावरफुल एंड्रॉयड फोन के बारे में भी जानेंगे। चलिए देखते हैं।

    OnePlus 11 5G
    OnePlus 11 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    Oneplus 11 5G

    वनप्लस ने अपने लेटेस्ट फोन को इसी महीने भारत में लॉन्च किया है। Oneplus 11 5G कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इस फोन को सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 से लैस किया गया है। फोन के साथ 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ 120 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है।

    फोन को एंड्रॉयड 13 के साथ OxygenOS 13 के साथ पेश किया गया है। फोन में थर्ड जेनरेशन Hasselblad कैमरा सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सोनी IMx890 के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है। फोन टाइटन ब्लैक और इंटरनल ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।

    iQOO 11 5G
    iQOO 11 5G - फोटो : Amazon

    iQOO 11 5G

    आईकू के फ्लैगशिप फोन को भी सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 से लैस किया गया है। फोन के साथ 120 वाट की फास्ट चार्जिंग के साथ 6.78 इंच E6 एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जिसमें रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रिजॉल्यूशन 2K है। फोन में 16 जीबी तक LPDDR5X रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन के साथ पेश किया गया है। कंपनी इसके साथ तीन साल के एंड्रॉइड अपडेट देने वाली है।

    आईकू 11 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Samsung GN5 सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 13 मेगापिक्सल का 2x पोर्ट्रेट-टेलीफोटो सेंसर का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ वीवो का नया V2 कस्टम ISP का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें