Best Phone: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले सात फोन, कीमत 20 हजार रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Oct 2023 04:46 PM IST
smartphone under 20000 with snapdragon processor and 5G Support
smartphone under 20000 - फोटो : अमर उजाला

    अगले सप्ताह देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स साइट पर इस साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने वाली है। इस सेल में कई सारे प्रोडक्ट पर अच्छी-खासी छूट मिलेगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट को लेकर हो रही है। यदि आप भी आगामी सेल या फेस्टिव सेल में फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको 20 हजार रुपये से कम कीमत में सात ऐसे फोन के बारे में बताएंगे जिनमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलता है। आइए जानते हैं...

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

    इसमें 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास के प्रोटेक्शन के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6nm वाला Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    Moto G84 5G
    Moto G84 5G - फोटो : Motorola

    Moto G84 5G

    Moto G84 में 6.5 इंच की pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। Moto G84 में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। Moto G84 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें