बड़ी खबर: स्मार्टफोन की कीमत में जल्द हो सकता है इजाफा, जानें वजह

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 15 Mar 2020 01:26 PM IST
Smartphone Price May Hike Due Increase In GST All You Need To Know In Hindi
smartphone - फोटो : amar ujala

    अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो जल्द-से-जल्द मोबाइल खरीद लें। क्योंकि स्मार्टफोन की कीमतें जल्द बढ़ने वाली है। दरअसल, भारत सरकार ने मोबाइल पर लगने वाले जीएसटी को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी तक कर दिया है। सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में स्मार्टफोन की कीमत बढ़ सकती है। वहीं, बढ़ोतरी के बाद आपको पहले की तुलना में स्मार्टफोन के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। बता दें कि भारत का स्मार्टफोन बाजार दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।

    smartphone
    smartphone - फोटो : twitter

    मनु कुमार जैन ने जीएसटी कम करने का अनुरोध किया

    शाओमी के सीईओ मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बढ़ी हुई जीएसटी को लेकर कहा है कि हम माननीय प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से इस फैसले पर दोबारा सोचने का अनुरोध करते हैं। साथ ही उन लोगों के बारे में सोचें जो लोग महंगा फोन नहीं खरीद पाते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि हमारा सुझाव है कि 15,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन पर 12 फीसदी जीएसटी लगना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ भारत की स्मार्टफोन इंडस्ट्री को डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से बहुत नुकसान हुआ है। साथ ही चीन में कोरोना वायरस से भी स्मार्टफोन की सप्लाई प्रभावित हुई है।

    smartphone
    smartphone - फोटो : twitter

    माधव सेठ ने बढ़ी हुई जीएसटी पर पूछा सवाल

    रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि सरकार ने मोबाइल पर लगने वाली जीएसटी 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी तक कर दी है। तो ऐसे में आपकी क्या राय है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें