स्मार्टफोन की बैटरी हो गई है कमजोर तो ये पावरबैंक आएंगे आपके काम

वैसे तो आजकल स्मार्टफोन में बड़ी और दमदार बैटरी मिल रही है, लेकिन एक साल बाद किसी भी स्मार्टफोन की बैटरी कमजोर हो जाती है, हालांकि हमारी जरूरतें कम नहीं होती हैं। सोशल मीडिया से लेकर गेमिंग तक का सारा काम फोन पर ही होता है। ऐसे में फोन की बैटरी की खपत बढ़ जाती है, लेकिन बैटरी कमजोर रहती है तो ऐसे समय में पावरबैंक की जरूरत पड़ती है, क्योंकि आप चार्जर से फोन को कहीं भी चार्ज नहीं कर सकते। तो यदि आपके फोन की बैटरी कमजोर हो गई है और आप किसी किफायती पावर बैंक खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास विकल्प लेकर आए हैं। आइए इन पावर बैंक पर डालते हैं एक नजर...

Philips Power Bank
अगर आप अपने लिए दमदार पावर बैंक की तलाश कर रहे हैं, तो फिलिप्स पावर बैंक को चुन सकते है। इसमें आपको 10,000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा आपको चार्जिंग केबल भी दी जाएगी। वहीं, इस पावर बैंक की कीमत 899 रुपये है।

iBall Power Bank
इस पावर बैंक को 875 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आपको इस पावर बैंक में 10,000 एमएएच की Lithium Polymer की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी आपको एक चार्जिंग केबल देगी। वहीं, इस पावरबैंक का वजन 218 ग्राम है।